राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन : पूर्व R&AW प्रमुख अलोक जोशी बने अध्यक्ष, सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS

फोटो  : फाइल फोटो

दिल्ली, 30 अप्रेल 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। पूर्व R&AW प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि आलोक जोशी पूर्व में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुख भी रह चुके हैं।

पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। बता दें कि आज प्रधानमंत्री के आवास पर सीसीएस की बैठक के साथ-साथ दो अतिरिक्त बैठकें बुलाई गईं, जिसमें राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक शामिल है। आज शाम 4 बजे इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा। बता दें कि दूसरी सीसीएस की बैठक में पहलगाम घटना के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की गई। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की पिछली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी और उसमें पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit