सीकर में 9 साल की बच्ची से रेप : चॉकलेट का लालच देकर मासूम का किया रेप, हालात गंभीर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो

सीकर , 22 मई 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। दरिंदा घर के पास खेल रही मासूम को चॉकलेट के बहाने बहला फुसलाकर साथ ले गया। फिर एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उससे बलात्कार किया।

शाम को माता पिता मजदूरी करके लौटे तो पुत्री को तलाशा। वह खंडहर में बेसुध मिली। उसे थाने ले जाने पर पुलिस एसके अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने देर रात उसका ऑपरेशन किया। सूचना पर कलक्टर मुकुल शर्मा व एसपी भुवन भूषण यादव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस देर रात तक आरोपी की तलाश में जुटी रही।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार किराए पर मकान लेकर रहता है। दंपती मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार सुबह वह काम पर चले गए थे। घर पर उनके 2 लड़के और 9 साल की बेटी थी। वह घर के पास ही खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी बुजुर्ग वहां पर आया। उसने दोनों लड़कों को 10 रुपए का नोट देकर चॉकलेट लाने के लिए दुकान की तरफ भेज दिया

दोनों लड़कों के जाने के बाद 9 साल की बच्ची अकेली थी तो आरोपी उसे भी चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान मासूम ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती खंडहर में ले गया और उसके साथ रेप किया। शाम को करीब 5:30 बजे परिजन घर पहुंचे तो बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश की।

बच्ची को ढूंढा गया तो वह खंडहर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने बताया कि दरिंदे ने मासूम को बुरी तरह से नोंच दिया था। उसके शरीर पर दांतों के निशान भी थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit