फोटो : फाइल फोटो
भिंड , 24 मई 2025
रिपोर्ट : एडिटर
भिंड में शनिवार को नेशनल हाईवे के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें तीन से चार सवारियों के गंभीर चोट है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से भिण्ड आ रही यात्री बस नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर चंबल पुल पार कर बरही के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। डर के मारे सभी चीखने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। 1 घंटे तक चले रेस्क्यू में यात्रियों को बाहर निकला गया। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस पलटने से नेशनल हाईवे 719 पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। करीब तीस फीट गहरी खाई से यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सी का सहारा लिया गया।
फूप थाना पुलिस बस पलटने का कारण का पता लग रही है। वहीं घायल यात्रियों ने हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताई है। यात्रियों का कहना है कि, सुबह के समय बस चालक नींद में था, छपकी आने के चलते बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment