वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में हीटवेव का येलो अलर्ट : शेखावाटी अंचल में 14 जून तक बारिश की संभावना नहीं, पारा भी 44 पार पहुंचा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 11 जून 2025        
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब   

नीमकाथाना में बारिश का मौसम थमने के बाद लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी है। गर्मी की वजह से शाम के 4 बजे तक बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है।

शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी से मानव जीवन के साथ साथ पशु पक्षियों का जीवन भी त्रस्त हो गया है। क्षेत्र में लगातार मौसम शुष्क रहने और तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है। सुबह से ही तेज धूप देखने को मिलती है।

कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 और अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

लोग जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकल रहे है। वहीं तेज धूप की वजह से लोग गमछा ओढ़कर सड़क पर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग ने नीमकाथाना में 13 जून तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबित आगामी 3 से 4 तक शेखावाटी क्षेत्र में गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।

फिलहाल 14 जून तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।   मौसम विभाग की माने तो राजस्थान का पारा अगले दिनों में 47 पार कर सकता है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit