वीडियो न्यूज़ : 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ : महायज्ञ नीमकाथाना के पीलाजोहड़ा आश्रम में 12 से 20 जून तक, सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 12 जून 2025        
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब   

नीमकाथाना में ग्राम नापावाली के समीप पीलाजोहड़ा आश्रम स्थित तपोभूमि पर आज से विशाल 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ से पूर्व सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा लेकर निकलीं। पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

यह महायज्ञ 12 जून से लेकर 20 जून 2025 तक प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे व शाम 3 से 6 बजे तक सम्पन्न होगा। आयोजन में प्रतिदिन प्रवचन, संगीतमयी रामलीला व सत्संग होंगे।

यज्ञ का संचालन महंत मोहनदास महाराज के नेतृत्व में हो रहा है, वहीं इसका सानिध्य घुघाड़ी धाम के महंत अवध बिहारीदास l महाराज व नरसीदास महाराज के मार्गदर्शन में हो रहा है।

दाऊ धाम के बलदेवदास महाराज ने हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़ से बात करते हुए यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यज्ञ से ही सृष्टि की उत्पति हुई  है। यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, सामूहिक कल्याण व लोककल्याण का माध्यम है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या  में ग्रामीण जुटे हुए हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit