अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश : हादसे में 241 यात्रियों की मौत , एक यात्री जीवित , गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी का भी निधन

फोटो  : फाइल फोटो 

अहमदाबाद , 12 जून 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर  

अहमदाबाद में आज दोपहर को एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने से 12 क्रू मेंबर समेत 241 लोगो की मौत हो गई । अब तक हादसे में केवल एक यात्री जिंदा बचा है । बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है।

बता दे कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। जिसमे 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।  

एक यात्री जीवित:-   

जानकारी के मुताबित प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है।

इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के हवाले से जानकारी दी थी कि एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पूर्व सीएम का निधन:-    

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा , "अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं। लगभग 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। उन्हें बेहतरीन उपचार दिया जा रहा है। वे गंभीर लेकिन स्थिर हैं।

बी.जे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके। अगर सिविल अस्पताल में लाए गए यात्रियों और अन्य घायलों के रिश्तेदारों को कोई पूछताछ करनी है, तो सिविल अस्पताल अहमदाबाद ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 6357373831 और 6357373841। आप किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit