विमान हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया शोक : केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने की घायलों से मिलाकात , शाह बोले - विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था

फोटो  : फाइल फोटो 

अहमदाबाद , 12 जून 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद मेंएयर इंडिया विमान हादसे  के घायलों से मुलाकात की।  हादसे  में एक मात्र व्यक्ति जिन्दा है । उसका अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है ।       

शाह ने कहा - इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। पूरा देश परिवारों के साथ खड़ा है। सबसे पहले मैं भारत सरकार, गुजरात सरकार, प्रधानमंत्री की ओर से हताहत हुए लोगों को प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। 10 मिनट में ही भारत सरकार के पास सूचना पहुंच गई। तुरंत ही मैंने सभी से संपर्क किया। प्रधानमंत्री का भी फोन आया। भारत सरकार और गुजरात सरकार के सभी विभाग एक साथ होकर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य के साथ बैठक की ।  

राष्ट्रपति ने जताया शोक:-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक जताया है। राष्ट्रपति  ट्वीट किया, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बाद हुई जान-माल की हानि बेहद विनाशकारी है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। देश ने इस त्रासदी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भी खो दिया है। रूपाणी जी हमेशा लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।" 

एक व्यक्ति जिन्दा:-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया- इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से 1 यात्री के बचने का अच्छा समाचार मिला है। मैं उनको मिलकर आया हूं। मृत्यु का आकड़ा DNA परीक्षण और यात्रियों की पहचान के बाद ही अधिकृत रूप से जारी होगा। घटना के तुरंत बार गुजरात सरकार ने आपदा प्रबंधन की सारी इकाइयों को अलर्ट करते हुए मिलकर राहत बचाव का कार्य चालू किया।

उन्होंने बताया-  विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था। जिससे तापमान इतना ऊंचा हो गया कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला। सभी यात्रियों के शव को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जितने यात्रियों के परिजन पहुंच गए हैं उनका DNA लेने का काम भी 2-3 घंटे में पूरा हो जाएगा। जिनके परिजन विदेश में हैं उनको सूचित कर दिया गया है।"     

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit