फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 14 जून 2025
रिपोर्ट : एडिटर
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा -बोइंग 787 सीरीज की विस्तृत जाँच की जरूरत है। DGCA ने भी 787 विमानों की विस्तृत जाँच करने का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा- हमारे देश में सुरक्षा के बहुत सख्त मानक हैं। आज हमारे भारतीय विमान बेड़े में 34 विमान हैं। 8 विमानों की पहले ही जांच हो चुकी है और तत्काल सभी विमानों की जांच की जाएगी।
मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा- अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुई दुर्घटना से पूरा देश स्तब्ध है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरोने तत्काल शुरू की । जिसे विशेष रूप से विमानों के आसपास होने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं की जांच करने के लिए बनाया गया था। AAIB के माध्यम से हो रही तकनीकी जांच से एक महत्वपूर्ण अपडेट कल शाम 5 बजे के आसपास घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स की बरामदगी है।
AAIB टीम का मानना है कि ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग गहराई से जानकारी देने वाली है कि दुर्घटना की प्रक्रिया के दौरान या दुर्घटना से पहले के क्षणों में वास्तव में क्या हुआ होगा, इसकी जानकारी। हम इस बात का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि AAIB द्वारा पूरी जांच के बाद क्या परिणाम या रिपोर्ट सामने आएगी।
मरने की संख्या 275:-
अहमदाबाद विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा गया है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डिप्टी सिविल सुपरिंटेंडेंट रजनीश पटेल ने शनिवार को कहा- अब तक 248 शवों के DNA सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन हुआ है, जिसमें से 11 का DNA मैच हुआ है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया- विमान ने दोपहर 1:39 बजे टेक ऑफ किया था। लगभग 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह ऊंचाई खोने लगा। पायलट ने ATC को 1:39 बजे पूर्ण इमरजेंसी की सूचना दी थी। ATC के अनुसार जब उसने विमान से संपर्क करने की कोशिश की उसका कोई जवाब नहीं मिला।
1 मिनट के बाद विमान एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर दूर मेघानी नगर दुर्घटनाग्रस्त हो गया...विमान ने इस दुर्घटना से पहले पेरिस से दिल्ली और दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ाई बिना किसी घटना के पूरी की थी। दुर्घटना के कारण 2.30 बजे एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। जिसे सभी प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद 5 बजे खोला गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment