वीडियो न्यूज़ : भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : नीमकाथाना के पीला जोहड़ा आश्रम में श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति, पूर्व मंत्री सहित पहुंचे अनेक जनप्रतिनिधि

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 20 जून 2025        
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब  

नीमकाथाना के नजदीकी ग्राम नापावाली की तपोभूमि पीला जोहड़ा आश्रम में शुक्रवार को श्रीराम 108 कुंडात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ धार्मिक आयोजन का भव्य समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान पंडितों ने आहुतियां दीं।

आखिरी दिन श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक रणवीर भाई राजस्थानी ने श्रीराम कथा के अंतिम प्रसंग सुनाकर धर्मसभा को भावविभोर कर दिया।

Image

समापन अवसर पर पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद, पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह समेत अनेक  जनप्रतिनिधि पहुंचे।
Image
आयोजन समिति ने अतिथियों और आए साधु-संतों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। बता दें कि यह महायज्ञ 12 जून से शुरू हुआ था, जो 20 जून को विधिपूर्वक संपन्न हुआ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit