सीएम ने हाईटेक तारा मंडल का किया लोकार्पण : खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, सीएम बोले - एक नई सौगात

फोटो  : फाइल फोटो 

उज्जैन , 21 जून 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को डोंगला में हाईटेक तारा मंडल का लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री ने खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ भी किया। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर उज्जैन पहुंचे थे । यहाँ नागदा बायपास पर संत टाटम्बरी सरकार का आशीर्वाद लेने के बाद उनके आश्रम में पूजन में शामिल हुए।

डोंगला स्थित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में 'खगोल विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा' पर राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन पर सीएम ने कहा- तारामंडल के क्षेत्र में एक नई सौगात हैखगोलीय ज्ञान की दृष्टि से बच्चों और अन्य लोगों के लिए तारामंडल की इस कार्यशाला की अत्यंत आवश्यकता थीमेरी ओर से पूरे क्षेत्रवासियों को बधाई।

कार्यशाला में प्रो. गंती एस. मूर्ति, राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय ज्ञान प्रणाली, भारत सरकार, नई दिल्ली, डॉ. अरविंद रानाडे निदेशक, राष्ट्रीय नव प्रर्वतन प्रतिष्ठान, गांधी नगर, डॉ. अनिल कोठारी महानिदेशक, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल, संजय दुबे अपर मुख्य सचिव म.प्र. शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, डॉ. शिवकुमार शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विज्ञान भारती, गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया कार्यक्रम में उपस्थित थे।

सीएम ने खगोल विज्ञान एवं भारतीय परम्परा के महत्व पर छात्रों से संवाद किया। सीएम ने म.प्र. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद की वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला डोंगला के ऑडिटोरियम में खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। आचार्य वराहमिहिर न्यास एवं अवादा फाउंडेशन द्वारा निर्मित तारामंडल का लोकार्पण एवं तारामंडल में शो का प्रदर्शन किया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit