फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 23 जून 2025
रिपोर्ट : एडिटर
रविवार देर रात राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ । राज्य सरकार ने 62 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं। 11 जिलों के कलक्टर बदले गए हैं। वहीं 21 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईएएस अखिल अरोड़ा का 5 साल बाद वित्त विभाग से तबादला कर उन्हें जलदाय विभाग में ACS के पद पर लगाया गया है। अपर्णा अरोड़ा को वन विभाग से सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में ACS लगाया है।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता का तबादला उद्योग विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर किया गया हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से उच्च और तकनीकी शिक्षा के ACS की जिम्मेदारी दी गई।
झुंझुनू कलक्टर का तबादला :-
झुंझुनूं कलक्टर रामावतार मीणा का तबादला कर दिया है। मीणा को विभागीय जांच में निदेशक पद पर लगाया है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मई में सीकर में बैठक ली थी। तब झुंझुनूं जिला कलक्टर मीणा से कुछ सवाल पूछे थे। इस पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई थी। वहीं झुंझुनूं में अब किसी को नया कलक्टर नहीं लगाया है। एसपी का पद पहले से खाली है। अब कलक्टर व एसपी दोनों के पद खाली हो गए हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment