आज RPSC की लेक्चरर-कोच भर्ती परीक्षा : सीकर के 49 केन्द्रों पर परीक्षा , एक मिनट देरी से पहुँचने पर एंट्री नही , भागते दिखे कैंडिडेट्स

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 23 जून 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान लोक सेवा आयोग की लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई । जिले में परीक्षा के लिए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए है पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। पहले दिन पहली पारी में परीक्षा के लिए 14,412 कैंडिडेट्स और दूसरी पारी में 5,063 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। सुबह की पारी में सामान्य ज्ञान और दोपहर में हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

कैंडिडेट्स को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के साथ एंट्री दी गई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। 1 मिनट की देरी से पहुँचने वाले कुछ कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिली। वहीं कई स्टूडेंट्स भागते हुए केंद्र पहुंचे। लेकिन समय सीमा के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी।

अतिरिक्त कलक्टर शहर एवं जिला समन्वयक भावना शर्मा ने बताया कि प्रश्न-पत्रों का वितरण राइफलधारी गार्ड के साथ उपसमन्वयकों द्वारा किया जा रहा है। नकल और डमी कैंडिडेट्स पर नजर रखने के लिए 9 उड़नदस्ते तैनात हैं, जिनमें RAS, पुलिस सेवा और शिक्षाविद अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर दो वीडियोग्राफर भी मौजूद हैं। नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2022 और 2023 के तहत कार्रवाई होगी। दोषियों को 10 लाख से 10 करोड़ तक जुर्माना और 1 से 7 साल तक की जेल हो सकती है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit