गुजरात में आप की जीत से गदगद केजरीवाल : केजरीवाल बोले - लोग भाजपा से तंग आ चुके, राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा - समिति तय करेगी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली/ अहमदाबाद  , 23 जून 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटो पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज आ गए । जिसमे गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। वही विसावदर पर AAP के गोपाल इटालिया जीते।  पंजाब की लुधियाना वेस्ट से AAP के संजीव अरोड़ा जीते।

गुजरात और पंजाब में पार्टी की जीत के बाद आप नेताओ समेत कार्यकर्ता उत्साहित है । माना जा रहा है कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जा सकते है

केजरीवाल ने यह पूछे जाने पर कि 'क्या लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की जीत के बाद वे राज्यसभा जाएंगे', पर कहा, "मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा।"

विसावदर (गुजरात) और लुधियाना पश्चिम (पंजाब) उपचुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर केजरीवाल ने कहा कि 2022 में फरवरी में पंजाब में चुनाव हुए थे और दिसंबर में गुजरात में चुनाव हुए थे। फरवरी में हुए चुनाव में हमने विसावदर सीट जीती थी, लेकिन हमारे विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गएलेकिन आज हमने दोनों सीटों पर दोगुने अंतर से जीत हासिल की है। हमने लुधियाना पश्चिम में भी जीत दर्ज की, और यह दर्शाता है कि लोग हमारे काम से खुश हैं

उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि उपचुनाव हमेशा सत्ताधारी पार्टी ही जीतती है, लेकिन गुजरात में भाजपा सत्ता में है और प्रशासन और मशीनरी पर भी उसकी पकड़ है। इसके बावजूद अगर लोगों ने हमें वोट दिया और हम दोगुने अंतर से जीते, तो यह दर्शाता है कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit