फोटो : फाइल फोटो
बेंगलुरु , 23 जून 2025
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इजरायल-ईरान में अमेरिका की एंट्री पर कहा - हम दुनिया में शांति चाहते हैं, ईरान ने हमेशा हमारी परेशानियों में हमारा साथ दिया है। भारत को भी इस जंग को रोकने की पहल करनी चाहिए ।
खरगे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा - हमारे प्रधानमंत्री विश्व गुरु बनने का नारा लगाते हैं। जबकि दूसरी तरफ ईरान और इजराइल के बीच जंग हो रही है। हमें इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए था। ईरान ने हमेशा भारत का समर्थन किया है क्योंकि देश अपनी ईंधन की जरूरत का 50 प्रतिशत हिस्सा ईरान से आयात करता है।
उन्होंने कहा - हम नहीं चाहते कि कोई भी देश किसी दूसरे संप्रभु, लोकतांत्रिक देश पर हमला करे, इससे दुनिया में शांति नहीं रहेगी। चाहे ईरान हो, अमेरिका हो या कोई भी देश हो, संप्रभु राज्य पर हमला करना अच्छा नहीं है। हम दुनिया में शांति चाहते हैं। भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है।
बढ़ेगी महंगाई :-
खडगे ने कहा - भारत और ईरान हमेशा व्यापार करते हैं। अगर सिर्फ युद्ध होगा, तो महंगाई बढ़ेगी, शांति नहीं रहेगी, हमें दुनिया में शांति स्थापित करनी है। इसलिए चाहे वह इजरायल हो, अमेरिका हो, पाकिस्तान हो या ईरान हो, इन सभी देशों को शांति से रहना चाहिए और जो शांति से रहते हैं, हम उनकी मदद करते हैं।
उन्होंने कहा - आज जो स्थिति है, उसे रोका जाना चाहिए। हमारा सिद्धांत रहा है कि हमें मिलजुलकर रहना चाहिए और दुनिया में शांति स्थापित करनी चाहिए, जो भी समस्याएं हैं, उन्हें बातचीत से सुलझाना चाहिए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment