फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 25 जून 2025
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के नेतृत्व में पूरा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था। उनके नेतृत्व में ही आम जनता आजादी की लड़ाई लड़ रही थी। तब कुछ नैतिक मूल्य थे, जिसके लिए उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी थी।
दरसल संविधान हत्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सभी यह चाहते थे कि हमारा संविधान हो, संविधान के हिसाब से हमारे देश में काम हो। ताकि आने वाली पीढ़ी को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लेकिन उन स्वतंत्रता सेनानियों के सपने पूरे नहीं हो पाए। उन लोगों ने आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष किया था।
सीएम ने कहा कि हमारे देश को हजारों सालों की गुलामी का दंश झेलना पड़ा है। इस्लाम से लेकर अंग्रेजों तक हमारे देश में आए। लेकिन हमारे पूर्वजों ने हर संघर्ष का मुकाबला करते हुए देश को आजादी दिलाने का काम किया।
कांग्रेस समाप्त हो :-
सीएम ने महात्मा गाँधी के शब्दों का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी मिलने के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी। क्योंकि उस वक्त देश के हर नागरिक ने कांग्रेस के नेतृत्व में ही आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उसके बावजूद कांग्रेस ने तुष्टीकरण के आधार पर देश को चलाने की कोशिश की। जिसका उस वक्त के उद्योग मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विरोध भी किया था।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि देश की स्थिति ठीक नहीं है। तब उन्होंने एक राष्ट्रवादी दल का गठन किया। तब उन्होंने फैसला किया था कि देश हमारे खुद की राष्ट्रवाद की नीतियों से चलेगा।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 को आधी रात देश में आपातकाल लगा दिया । उन्होंने कहा कि आपातकाल हमारे लोकतंत्र का काला धब्बा है। कांग्रेस ने अपनी सरकार को बचाने के लिए इमरजेंसी लगा दी थी। विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया था। उस वक्त न्यायपालिका को मजबूर किया गया। कानून का खुला उल्लंघन किया गया। आम जनता के मौलिक अधिकारों का दमन किया गया। तब लोकतंत्र के सेनानी ही थे। जिन्होंने हमारे लिए लड़ाई लड़ी थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपातकाल को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य भी रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment