राजनाथ की ताजिकिस्तान रक्षा मंत्री से मुलाकात : भारत ने SCO में संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार , पहलगाम घटना जिक्र नही था

फोटो  : फाइल फोटो 

शंघाई, 26 जून 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

भारत ने SCO (शंघाई सहयोग संगठन) में संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। गुरुवार को हुई इस बैठक भारत की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया था।

भारत संयुक्त दस्तावेज की भाषा से संतुष्ट नहीं है दस्तावेज में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का कोई जिक्र नहीं था, जबकि बलूचिस्तान समेत पाकिस्तान में हुई घटनाओं का जिक्र था, इसलिए भारत ने संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। साथ ही कोई संयुक्त विज्ञप्ति भी नहीं है।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - पहलगाम आतंकी हमले का तरीका भारत में लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकी हमलों जैसा था। सीमा पार से होने वाले आतंकी हमलों को रोकने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।

कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को अपनी नीति मानते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं। फिर इसे इनकार करते हैं। उन्होंने कहा - SCO को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

ताजिकिस्तान रक्षा मंत्री से मुलाकात :-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के क़िंगदाओ में एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल इमोमाली सोबिरज़ोदा से मुलाकात की।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit