दिनदहाड़े महिला टीचर की हत्या : बांसवाडा में तलवार से हमला कर महिला शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस जुटी हमलावरों की तलाश में

फोटो  : फाइल फोटो 

बांसवाडा , 01 जुलाई 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के कलिंजरा कस्बे में आज सुबह दिनदहाड़े एक महिला शिक्षक की तलवार से हमला कर हत्या करने की खबर से में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल, बागीदौरा डीएसपी संदीप सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबित आरोपी कार में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतका की पहचान 35 वर्षीय लीला ताबियार पत्नी लक्ष्मण ताबियार के रूप में हुई है, जो जोलाना के तरिया पाड़ा की रहने वाली थी।

वह सुबह करीब 7 बजे अपने घर से सिया खुटा स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान कलिंजरा बस स्टैंड पर कार से उतरे अज्ञात हमलावरों ने उस पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए और भाग निकले।

लोगों ने गंभीर हालत में महिला को कलिंजरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा महात्मा गांधी जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि हमलावरों की संख्या दो से अधिक हो सकती है, जो एक कार में सवार होकर आए थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558 

Related News

Leave a Comment

Submit