फोटो : फाइल फोटो
भोपाल , 02 जुलाई 2025
रिपोर्ट : एडिटर
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैतूल से भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है । इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का अभिनंदन किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। वहीं काम मैं भी करता हूं जो एक सामान्य कार्यकर्ता करता है। मुझमें कोई अतिरिक्त योग्यता नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अनुशासन है। इतने बड़े-बड़े चुनाव हो जाते हैं और सभी प्रमुख लोग एक ही नामांकन भरते हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि जैसा चुनाव हमारे प्रदेश का होता है, आप वार्ड का भी करवा दो तो हम सम्मान कर देंगे।
खजुराहो से भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। भाजपा एक आदर्श संगठन है। इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सभी की भूमिका रही है। मैं मानता हूं कि हेमंत खंडेलवाल एक आदर्श कार्यकर्ता हैं। हम उनके नेतृत्व में इस यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाएंगे।
खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा की जगह आज बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment