वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा : श्रद्धालुओं ने हाथों से खींचा रथ, लोगो ने जगह-जगह की पुष्प वर्षा और आतिशबाजी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 02 जुलाई 2025        
रिपोर्ट  : 
किशोर सिंह लोचिब

नीमकाथाना में बुधवार को इस्कॉन द्वारा भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा जोशी कॉलोनी स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई जो भूदोली रोड़ से खेतड़ी मोड़, अस्पताल, कपिल मंडी और सुभाष मंडी होते हुए संकटमोचन हनुमान मंदिर तक पहुंची।

शहर के मुख्य बाजारों में तोरण द्वार लगाए गए। 20 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की गई। मुख्य मार्ग पर भक्तों की सेवा के लिए पलक पावड़े बिछाए गए।

सुबह 7 बजे भगवान का आगमन हुआ। 9:15 बजे पंचामृत और पुष्प अभिषेक किया गया। 10:15 बजे नवीन पोशाक पहनाई गई और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।

शाम को भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। यात्रा में इस्कॉन जयपुर, मुंबई, कोटा, वृंदावन, सीकर, चौमूं, श्रीमाधोपुर और गोविंदगढ़ के भक्त शामिल हुए। भक्तों ने नृत्य और संकीर्तन किया।

पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचकर अपनी आस्था प्रकट की।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558 

Related News

Leave a Comment

Submit