नए डीजीपी राजीव शर्मा ने पदभार संभाला : पदभार ग्रहण के बाद बोले- बढ़ते साइबर क्राइम को कंट्रोल करने का रहेगा प्रयास, 2 साल का होगा कार्यकाल

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 03 जुलाई 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान पुलिस को गुरुवार को नया मुखिया मिल गया है। 1991 बैच के IPS अधिकारी राजीव शर्मा को राज्य का अगला पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। गुरुवार शाम 5 बजे पुलिस मुख्यालय में राजीव शर्मा औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया ।

पदभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने जो विश्वास जताया है उसके लिए आभार। पुलिसिंग के हिसाब से राजस्थान को पूरे देश में मॉडल राज्य बनाएंगे।

उन्होंने कहा- प्रत्येक थाना आम व्यक्ति के अनुकूल हो और पुलिसकर्मियों का अच्छा व्यवहार हो, इसका प्रयास रहेगा। इसके साथ ही अपराधों पर नियंत्रण पर फोकस रहेगा। टीम के साथ मिलकर काम करेंगे और सुरक्षित राजस्थान बनाएंगे। बढ़ते साइबर क्राइम को कंट्रोल करने का भी प्रयास रहेगा।

राजीव शर्मा की नियुक्ति को न केवल प्रशासनिक, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शर्मा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से आते हैं। इस नियुक्ति के जरिए सरकार ने एक बार फिर सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति अपनाई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558 

Related News

Leave a Comment

Submit