वीडियो न्यूज़ : 11 लड़कियों के लिए 1900 लड़कों ने दिए इंटरव्यू : लड़कियों की सहमति के बाद रिश्ता तय हुआ, आज शादी में सीएम आशीर्वाद देने पहुंचे

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 04 जुलाई 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर के राज्य महिला सदन में शुक्रवार को 11 महिलाओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। शुक्रवार को राज्य महिला सदन सांगानेर में हुई इन 11 युवतियों की शादी में सीएम भजनलाल शर्मा भी पहुंचे।

सरकार ने इन बेटियों की शादी के लिए योग्य वरों के आवेदन मांगे थे। विभाग को प्रदेशभर से 1900 से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसमें फिल्टर करके सैकड़ों की संख्या में युवकों के घर जाकर उनका कामकाज और व्यवसाय देखा। चयनितों का इंटरव्यू लिया गया। इनमें से भी कुछ चयनितों को चुनकर महिलाओं की राय ली गई। युवतियों की सहमति के बाद रिश्ता तय किया गया।

ये युवतियां कभी समाज से उपेक्षित थीं। इन 11 युवतियों के लिए 6 वर जयपुर जिले से चयनित हुए है। इसके अलावा एक-एक झुंझुनूं, बारां व कोटा से हैं। दाे वर डीडवाना-कुचामन जिले से हैं। आज समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर-वधुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। पिछले सामूहिक विवाह के बाद 1900 से अधिक युवकों ने आवेदन किया था। इनमें से 11 योग्य युवकों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया से किया गया। चयन में बेटियों के सम्मान और उनकी पसंद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

सीएम भजनलाल शर्मा ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 21-21 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक दूल्हा-दुल्हन को दिए। इस मौके पर सीएम ने कहा- राज्य सरकार ने महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। पिछले डेढ़ साल में 13 हजार से अधिक बेटियों को 71 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है।

राज्य सरकार ने महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में विवाह के लिए 21 हजार से 51 हजार रुपए तक की सहायता दी जाती है। पिछले डेढ़ वर्ष में 13 हजार से अधिक बेटियों को 71 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है।

लाडो प्रोत्साहन योजना बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने में सहायक साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर बेटी आत्मनिर्भर बने और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558 

Related News

Leave a Comment

Submit