पूर्व मंत्री बोले - भजनलाल को चुग्गा डाल रहे गहलोत : कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे व्यास का बड़ा बयान, कहा -वसुंधरा और गहलोत के बीच सांठ-गांठ थी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 06 जुलाई 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके सुरेंद्र व्यास ने कहा - वसुंधरा राजे और इनके (अशोक गहलोत) बीच तो सांठ-गांठ थी। उन्होंने कहा -किताब पढने पर  25 हजार करोड़ के जमीन घोटाले का मामला भी मालूम पड़ेगा।
दरसल रविवार को पूर्व मंत्री सुरेंद्र व्यास की किताब 'एक विफल राजनीतिक यात्रा' का रविवार को विमोचन किया गया।  उन्होंने बताया- राजस्थान की राजनीति के कई अनकहे किस्से इस किताब में लिखे हैं। राजस्थान में अभी तक जो अनकहा समझौता मुख्यमंत्री और विपक्ष में होता रहा है। उसके उदाहरण भी पुस्तक में प्रस्तुत किए गए हैं।

उन्होंने कहा - अशोक गहलोत को भैरोंसिंह शेखावत ने बचाया। अब अगर इनके खिलाफ कोई मामला होता है तो भजनलाल शर्मा उनकी मदद करेंगे। यही चुग्गा डालना होता है। अगर कल मैं आऊंगा तो आपकी मदद करूंगा। अब भजनलाल इनके जाल में फंसते हैं या नहीं। यह कहना मुश्किल है। क्योंकि ये नए आदमी हैं। पूरी तरह नरेंद्र मोदी की चॉइस है।

व्यास ने कहा - अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए जो पद से हटाने की उनके खिलाफ भाजपा में बड़ी साजिश हो रही है। यह तो उन्होंने भजनलाल को चुग्गा डाला है।

पूर्व मंत्री ने कहा- चुग्गा डालने से मेरा आशय यही है कि उनको अपने पक्ष में करना चाहते हैं। सहानुभूति अर्जित करना चाह रहे हैं। आप समझिए उन्होंने (अशोक गहलोत) इससे सहानुभूति तो अर्जित की। उन्हें (भजनलाल शर्मा) लगेगा कि अशोक जी भी मेरे लिए अच्छा सोचते हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558 

Related News

Leave a Comment

Submit