सीएम बोले - भगवान आपको देख रहा है : ACB स्थापना दिवस पर कहा - भ्रष्टाचारी की अंत में बुरी दुर्दशा होती है , बेटा भी बुढ़ापे में पानी नहीं पिलाएगा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर ,15 जुलाई 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है - मैंने कई लोगों को देखा है। जो भ्रष्टाचारी हैं, उनकी अंत में क्या दुर्दशा होती है। ऐसा नहीं है कि वह आपकी (एसीबी) नजरों से बच जाए। लेकिन कोई और भी है, जो देख रहा है। उसकी (भगवान) नजरों से नहीं बच सकता। किसी भी कीमत पर नहीं बच सकता। जब यह बात कहता हूं तो कई लोगों के गले नहीं उतरती है।

दरसल मुख्यमंत्री जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा - जो भ्रष्टाचारी है, उसका बेटा बुढ़ापे में उसे पानी नहीं पिलाएगा। 

सीएम ने कहा- बच्चों में संस्कार डालिए वह जीवन भर काम आएंगे। अगर भ्रष्टाचार की जोत से जुड़ गए तो उसका भी जीवन खराब और आपका भी जीवन खराब। भ्रष्टाचारी तीन पीढ़ियों का जीवन खराब करने का काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने गिरते नैतिक मूल्यों पर चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा- नैतिक मूल्यों में गिरावट आई जा रही है। समाज में सम्मान लेने के लिए नैतिक मूल्यों पर रहना होगा। सीएम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सीएम ने कहा- भष्ट्राचार की आदत ऐसी है, जो बाहर से शुरू होकर घर तक आ जाती है। कोई भी जगह से इससे अछूता नहीं रहता। घरवालों को उसका दर्द होता है। पहले ही रोक दिया जाता तो हमारे घर की स्थिति ऐसी नहीं होती। इस बुराई को मिटाने के लिए हम सबको लड़ाई लड़नी होगी।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558 

Related News

Leave a Comment

Submit