उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा अपना इस्तीफा , कहा - तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे, अगला उपराष्ट्रपति कौन.?

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली , 21 जुलाई 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया और कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।

Image

उन्होंने पात्र में लिखा कि स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को भी सहयोग के लिए आभार जताया।

14वें उप राष्ट्रपति:-
2022 में जगदीप धनखड़ ने 14वें उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 6 अगस्त 2022 को हुए उप राष्ट्रपति के चुनाव में धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था। धनखड़ को कुल 725 में से 528 वोट मिले थे, जबकि अल्वा को 182 वोट मिले थे।

आज से ही संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति होते हैं। सत्र के बीच में पद से इस्तीफा देने वाले धनखड़ पहले उपराष्ट्रपति हैं।

भारत में कितने उपराष्ट्रपति कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए:-

भारत में जगदीप धनखड़ से पहले सिर्फ दो उपराष्ट्रपति ही अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं। इनमें एक नाम है देश के तीसरे उपराष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरी (वीवी गिरी) का, वहीं दूसरा नाम कृष्ण कांत का है जिनका कार्यकाल के बीच में ही निधन हो गया था।

कहा था अगस्त 2027 में हो जाएंगे सेवानिवृत्त:-

इससे पहले उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा था कि ईश्वर की कृपा रही तो वह अगस्त, 2027 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ का पांच साल का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को समाप्त हो रहा है। पेशे से वकील धनखड़ उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।

अगला उपराष्ट्रपति कौन :-

सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति के रूप में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम भी पहली वरीयता के रूप में चल रहा है । इसके साथ ही बिहार से भी उपराष्ट्रपति के नाम की चर्चा है  । ऐसे में राजे को दूसरा कोई बड़ा पद दिया जा सकता है ।

बीजेपी सूत्रों के मुताबित, उपराष्ट्रपति का इस्तीफा अचानक से लिया गया निर्णय नही है । बल्कि नए उपराष्ट्रपति का चयन हो चूका है कि किसको जिम्मेदारी मिलेगी । क्योंकि बिहार चुनाव से पहले बिहार में नया सीएम फेस भी तैयार जो करना है ।

ऐसे ही राजस्थान से भी यह जिम्मेदारी किसी को देने की भी चर्चा है । हालंकि इसकी सम्भावना कम ही है । यह विपक्ष को काउंटर करने की भी रणनीति है। जल्द ही  उपराष्ट्रपति का चयन किया जायेगा । उधर धनखड़ को शानदार विदाई नही देने से जाट समाज में नाराजगी भी है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558 

Related News

Leave a Comment

Submit