राजू ठेठ हत्याकांड का मुख्य आरोपी की नीमकाथाना कोर्ट में पेशी : छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर, मनीष उर्फ बच्या की जेल से डकैती और जानलेवा हमले के मामले में नीमकाथाना कोर्ट में पेशी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 29 जुलाई 2025
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना कोर्ट में मंगलवार को आनंदपाल और लॉरेंस गैंग के हार्डकोर अपराधी मनीष उर्फ़ बच्या को पेश किया गया। मनीष उर्फ राजू ठेठ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी है।

पुलिस ने कड़े इंतजाम कर उसे तिहाड़ से नीमकाथाना कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गया। मनीष उर्फ बच्या पर 2018 में डकैती और जानलेवा हमले का मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया था। मामले में नीमकाथाना कोर्ट में उसकी पेशी थी।

मनीष उर्फ बच्या ने सीकर में राजू ठेठ हत्याकांड में भी मुख्य भूमिका में था। आरोपी मनीष और उसके साथियों द्वारा राजू ठेठ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद मनीष मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे अजमेर जेल में भेजा था

पुलिस ने तिहाड़ जेल से डकैती और जानलेवा हमले के मामले में नीमकाथाना कोर्ट में पेश किया गया। मनीष उर्फ बच्या पर नीमकाथाना सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit