वीडियो न्यूज़ : लट्ट से हो रही फसल नष्ट : किसान परेशान, खेत के खेत हो रहे खाली, कलक्टर को लिखा लेटर, समाधान की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

खंडेला , 11 अगस्त 2025
रिपोर्ट  : महेंद्र सिंह खोखर 

खेत में समय पर बुआई की ओर खेत लहलहाने लगे,किसान ज्यादा अन्न उत्पादन से ज्यादा आमदनी को आश्वस्त हो गया।  कृषि विभाग ने भी किसान की मेहनत से हुई ज्यादा रकबे बुआई  पर खुद की पीठ थप थापा ली और हमेशा की तरह अपने दफ्तर में मस्त हो गया। समय के साथ फसल में लट्ट(एक किस्म का कीड़ा) मूंगफली,बाजरा की फसल को नष्ट करता गया जो निरंतर जारी है ।

पूर्व पं. स.सदस्य दीपक नेहरा(एडवोकेट) ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख बताया कि मूंगफली की फसल में लट्ट से किसान के पूरे के पूरे खेत की फसल नष्ट होने से खेत खाली हो गए ।पिछले वर्ष भी खरीफ की फसल लट्ट के प्रकोप से नष्ट हो गई थी । जिम्मेदारो से तब भी अनुरोध किया था परंतु लट्ट से बचाव की कोई राजकीय सुविधा किसानों को नहीं मिली ।

लट्ट के प्रकोप से मूंगफली,बाजरे की खेती बड़े पैमाने पर नष्ट हो रही है।  कई किसानों के तो पूरे खेत की फसल नष्ट हो गई । इस भारी नुकसान से किसान को बचाने के लिए जल्द उचित व्यवस्था की की जावे। बीज भंडार वालो से किसान महंगी दवाई ले जा कर बर्बाद हो रहा पर लट्ट का प्रकोप नहीं रुक रहा है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि कृषि विभाग को भी पाबंद किया जावे कि वो हर वर्ष खेतो में बढ़ रहे लट्ट के प्रकोप को खत्म करने के लिए हर अति आवश्यक संसाधन/कार्यवाही अमल में लावे । अगर इस लट्ट के प्रकोप से खेतो को जल्द मुक्त नहीं करवाया तो अन्न के साथ पशु चारे पर संकट निश्चित है। किसानों को जल्द लट्ट के प्रकोप से नष्ट हुई फसलों के खेत की गिरदावरी कर मुआवजा दिलवाने की मांग की।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit