पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन : कल से GST के बदलाव होंगे लागु, पीएम ने कहा - कल से GST का बचत उत्सव, रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 21 सितंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल नवरात्रि के पहले दिन बचत का उत्सव मनाए ।  प्रधानमंत्री ने कहा कि सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू हो जाएंगे।  यह GST बचत उत्सव आपकी बचत को बढ़ाएगा और आप अपनी मनचाही चीज़ें ज़्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को बहुत लाभ होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नाम संबोधन दिया। पीएम ने 20 मिनट के संबोधन में जीएसटी रिफॉर्म, पीएम ने 20 मिनट के संबोधन में जीएसटी रिफॉर्म, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर जोर दिया।

पीएम ने कहा कि देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को इस बजत उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूंये कारोबार को और आसान बनाएंगे और निवेश को और आकर्षक बनाएंगे

उन्होंने कहा कि जब साल 2017 में भारत ने GST सुधारों की ओर कदम बढ़ाया तो एक नया इतिहास रचने की शुरूआत हुई थी। दशकों तक देश की जनता अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझी हुई थीहमारे देश में दर्जनों टैक्स थे उस वक्त बहुत सी रुकावटे थींटैक्स और टोल के जंजाल की वजह से लाखों कंपनियों और देशवासियों को अलग-अलग टैक्स के जाल की वजह से कई परेशानियां होती थी

पीएम ने कहा कि जब आपने 2014 में हमें अवसर दिया, तो हमने जनहित और राष्ट्रहित में GST को अपनी प्राथमिकता बनायासबको साथ लेकर, आज़ाद भारत का सबसे बड़ा कर सुधार लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के प्रयासों का ही परिणाम था कि देश दर्जनों करों के जाल से मुक्त हुआ एक राष्ट्र, एक कर का सपना साकार हुआ सुधार एक सतत प्रक्रिया है। जब समय बदलता है, जब देश की ज़रूरतें बदलती हैं, तो अगली पीढ़ी के सुधार भी उतने ही महत्वपूर्ण हो जाते हैं इसीलिए ये नए GST सुधार लागू किए जा रहे हैंअब केवल 5% और 18% के स्लैब होंगे, यानी रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती हो जाएंगी

विपक्ष का जवाब :-

पीएम के संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा कि नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली। केंद्र सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल GST के बजाय, अलग-अलग 9 स्लैब से वसूली कर 'गब्बर सिंह टैक्स' लगाया और 8 साल में ₹55 लाख करोड़ से ज्यादा वसूले। अब आप ₹2.5 लाख करोड़ के 'बचत उत्सव' की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंडऐड लगाने की बात कर रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit