विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पत्नी का निधन : जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, एसएमएस में 29 अक्टूबर को किया था भर्ती

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 03 नवंबर 2025
रिपोर्ट  :एडिटर 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। मेडिकल आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

29 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद परिजनों ने उनको सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था, जहां उन्हें सीपीआर देकर रिवाइव किया गया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक इंद्रा देवी का ब्लड प्रेशर, कार्डियक, अस्थमा बीमारी के लिए इलाज चल रहा था। वह बेहोश अवस्था में थी तथा हाइपॉक्सिक (ब्रेन) इंजरी हो गई थी। वर्तमान में उनकी स्थिति गंभीर थी और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी।

29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर समेत कई नेता कल इंद्रा देवी की कुशलक्षेम जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे।

इंद्रा देवी सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका थीं और लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। वासुदेव देवनानी 1948 में अजमेर में जन्मे और 1974 में इंद्रा देवी से विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं। देवनानी की राजनीतिक यात्रा लंबी रही है। वे अजमेर उत्तर से विधायक हैं और 2023 से विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit