फोटो : फाइल फोटो
कोटपुतली , 05 नवंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
कोटपूतली बहरोड़ जिले के बानसूर में एक डॉक्टर की घिनौनी हरकत सामने आई। जहाँ एक डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ की। घटना 30 अक्टूबर की बताई जा रही है। छेड़छाड़ करने के बाद डॉक्टर तीन दिनों के लिए अस्पताल से गायब हो गया। लेकिन जब वह वापस लौटा तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर डर के मारे कमरे में कैद हो गया। सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
दरसल नारायणपुर गांव के PHC केंद्र पर जब एक महिला अपनी सास के साथ खांसी के इलाज के लिए आई । महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों और ग्रामीणों में जमकर आक्रोश फैल गया। इस दौरान जब PHC पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे, तो उस समय डॉक्टर गायब हो गया।
कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना अंजाम देने के बाद डर के मारे डॉक्टर तीन दिन तक हॉस्पिटल नहीं आया। बाद में जब लोगों को उसके आने की सूचना लगी, तो सभी अस्पताल पहुंच गए। जहां नारे बाजी कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान भीड़ के डर से डॉक्टर एक कमरे में बंद हो गया।
डॉक्टर को किया एपीओ :-
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लोगों को समझाइश कर मामला शांत किया। इसके बाद पुलिस डॉक्टर को पुलिस थाने ले गई। इधर, डॉक्टर ने अब खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया। वहीं शिकायत के बाद चिकित्सा विभाग ने आरोपी डॉक्टर को एपीओ कर दिया है। वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment