फोटो : फाइल फोटो
पटना, 06 नवंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य की 243 सीटों में से 121 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। इसमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है।
पहले चरण में राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई शीर्ष नेता चुनावी मैदान में हैं।
बता दे कि बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे। पहले फेज में 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे। वोटिंग के लिए 45,341 बूथ बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री का ट्विट :-
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान।"
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नितिन नबीन ने कहा, "मेरा मानना है कि विकास को रफ्तार मिलनी चाहिए, हमें सुशासन वाली व्यवस्थित सरकार चाहिए। जनता को इस विकास की रफ्तार को और गति देनी है।"
राजद के ट्वीट पर उन्होंने कहा, "उन्हें बिहार की जनता पर भरोसा नहीं है। हमें बिहार की जनता पर भरोसा है। बिहारी किसी के दबाव में नहीं आते।"
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment