बिहार के डिप्टी CM की गाड़ी पर फेंका गोबर-चप्पले : लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए, गाँव में घुसने से रोका, सिन्हा बोले - यहाँ का SP कायर और कमजोर, बुल्डोजर चलेगा

फोटो  : फाइल फोटो 

पटना , 07 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

बिहार के डिप्टी सीएम और लखीसराय से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गुरुवार को लोगों ने गोबर और चप्पलें फेंकी । मामला लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 404 और 405 के पास का है। विजय सिन्हा खोरियारी गांव में प्रवेश कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने कार को घेर लिया।

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रित करने में देरी हुईसिन्हा ने इसे 'जंगलराज की वापसी' बताते हुए RJD पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है

दरसल विजय कुमार सिन्हा अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गांव में मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे थे। तभी बूथ नंबर 404 और 405 के आसपास दोपहर करीब 12 बजे के आसपास 50-60 की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने विजय सिन्हा के वाहन को घेर लिया और आगे बढ़ने से रोक दिया इस दौरान भीड़ ने चप्पलें फेंकीं, पत्थर चलाए और गोबर फेंका गया बनाया

बीच सड़क पर RJD एमएलसी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बीच बहस हुई।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैंयहां के SP कायर और कमजोर हैं जो यहां आकर कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है यदि किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगेऐसे प्रशासन पर धिक्कार है।"

सड़क पर ही बहस :-

RJD MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बीच सड़क भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तू-तड़ाक पर उतर आए।

शराब पीने का आरोप :-

विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि अजय सिंह ने दारू पी रखी है और दारू पीकर गुंडई कर रहे हैं। अजय सिन्हा ने भी विजय सिन्हा को गुंडा बताया। इसपर विजय सिन्हा ने कहा, तुम्हारे जैसे गुंडों को मैं ठीक कर दूंगा।'

उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार की सत्ता में आ रही है इसलिए इनके छत पर बुलडोजर चलेगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit