वीडियो लाइव : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका : 8 की मौत, कई घायल, राष्ट्रपति ने संवेदना व्यक्त की , शाह ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, घटनास्थल भी पहुंचे

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 10 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास पार्किंग में खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ है । धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया । उनमें से 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। NSG, NIA और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री IB निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Delhi Blast: लाल किले के पास कार में धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका...  पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी | Moneycontrol Hindi

गाड़ी रेड लाइट पर रुकी थी :-

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया, "आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से आ रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी एजेंसियां, FSL, NIA यहां मौजूद हैं। घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। गृह मंत्री का भी फोन आया था और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।"

कई राज्यों में अलर्ट :-

दिल्ली विस्फोट के बाद कई राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली विस्फोट के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी है। बिहार में टीमें अलर्ट पर हैं और सभी की जांच की जा रही है। चंडीगढ़ में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस हाई अलर्ट पर है।

केरल के पुलिस प्रमुख रावदा आज़ाद चंद्रशेखर ने पुलिस को पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार ने सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश में पूरे पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखने और गहन जांच व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति ने संवेदना व्यक्त की:-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली ब्लास्ट पर शोक जताया है । राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा , "मैं दिल्ली में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"

Delhi Car Blast: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा… LNJP अस्पताल में लाल किला कार  ब्लास्ट के घायलों से मिलकर बोले अमित शाह | Mint

शाह अस्पताल पहुंचे :-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक नायक अस्पताल पहुंचे और विस्फोट में घायल लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और लोक नायक अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम के साथ बैठक की।

घायलों से मुलाकात के बाद शाह सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने अधिकारियो से बात की और निर्देश दिए ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit