फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 14 नवंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
बिहार चुनाव परिणाम का दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जोरदार जश्न का माहौल है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी।
उन्होंने कहा - हम NDA के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं । उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा - बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है।
पीएम मोदी शाम 6 बजकर 51 मिनट पर पीएम भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। इस दौरान सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराया।
पीएम मोदी का पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मान किया। इस मौके पर सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने जंगलराज के खिलाफ को विकास चुना।
पीएम ने कहा - बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो RJD के लोग विरोध नहीं करते थे लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था लेकिन आज मैं फिर कहता हूं कि 'अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार'।
मोदी ने कहा - कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गया है, कभी 'चौकीदार चोर' का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, EVM पर हमला करना, कभी चुनाव आयोग को गाली, जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना, कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक विज़न नहीं है।
कांग्रेस मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन गई:-
उन्होंने कहा - आज कांग्रेस मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस बन गई है... कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी के इर्द-गिर्द घूमता है, इसलिए कांग्रेस के भीतर एक अलग गुट उभर रहा है जो नकारात्मक राजनीति से असहज है। ये कांग्रेस के नामदार कांग्रेस को जिस रास्ते पर ले जा रहे हैं, उससे गहरी निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। मुझे आशंका है कि हो सकता है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।
भी वर्गों का आशीर्वाद मिला:-
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा - इस चुनाव में हमें समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला है। वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन समाज को बांटकर राजनीति कर रहा था; उनकी रणनीति समाज को खंडित और विभाजित करके शासन करने की थी। वे बिहार को बिहारियों की मदद से नहीं, बल्कि घुसपैठियों की मदद से चलाना चाहते थे। बिहार की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है और स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार की जनता राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ी है।
नड्डा ने कहा - यह जनादेश, यह नतीजे दिखाते हैं कि यह सुनामी है। इस सुनामी ने स्पष्ट कर दिया है कि चाहे बिहार की जनता हो या देश की जनता, उन्होंने प्रधानमंत्री पर अपना विश्वास जताया है और विकास की राजनीति पर मुहर लगाई है। यह चुनाव स्पष्ट रूप से विकास बनाम जंगलराज के बीच था। लोगों ने विकास पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक सक्रिय सरकार है। डबल इंजन सरकार को स्पष्ट जनादेश देकर बिहार की जनता ये सुनामी लाई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment