बर्फीली हवाओं से नीमकाथाना में बढ़ी सर्दी : नवंबर महीने में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज‌, अगले एक सप्ताह तक ठंड से कोई राहत नही

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण नीमकाथाना में शुक्रवार रात से सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा है। आसमान साफ होने‌ के कारण दिन ढलते ही लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। वही अगले एक सप्ताह तक ठंड से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। मंगलवार से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सुबह नवंबर महीने में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज‌ किया गया है।

मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेखावाटी क्षेत्र में लगातार उत्तरी हवाएं सक्रिय रहने की वजह से तापमान में गिरावट रहने के साथ फिलहाल अच्छी-खासी सर्दी का दौर जारी रहेगा। हालांकि मंगलवार को इन उत्तरी हवाओं का प्रभाव मामूली कम होगा, जिससे थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit