बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की पत्नी की मौत : दामाद और ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोप - थार की डिमांड करता था युवा मोर्चा का नेता

फोटो  : फाइल फोटो 

भरतपुर , 16 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

भरतपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। ममाले में मृतक महिला के पिता ने दामाद और ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पिता का आरोप है कि दामाद आकाश शादी के बाद से ही बेटी से दहेज में थार SUV लाकर देने की मांग करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश और उसके परिजनों ने दहेज़ के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी। उसके शरीर पर चोट और गले पर नीले निशान थे। सबूत मिटाने के लिए ये लोग हमें बताए बिना अंतिम संस्कार करना चाहते थे।

पुलिस ने शव लिया कब्जे में :-

सेवर थाना के SHO सतीश चंद ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि बीजेपी युवा मोर्चा के नेता आकाश फौजदार (35) की पत्नी प्रियंका (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पीहर पक्ष को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस पर बयाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। FSL की टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। सभी एंगल से जांच की जा रही है। प्रियंका के पिता ने उसके दामाद आकाश और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी है।

महिला के पिता ओमप्रकाश निवासी लुहासा गांव थाना नदबई (भरतपुर) ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि बेटी प्रियंका की शादी आकाश निवासी पीदावली के साथ 24 नवंबर 2018 को हुई थी। शादी में मैंने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे। साथ हैसियत अनुसार घर का सामान और करीब 4 लाख भी कैश दिए थे।

BJP Youth Politician Wife Murder; BJP Yuva Morcha Akash | Akash Wife  Priyanka Bharatpur | | थार की डिमांड करता था BJP युवा मोर्चा का नेता: पत्नी  को मारकर गुपचुप अंतिम संस्कार

शादी के बाद से ही आकाश के परिजन प्रियंका को परेशान करते थे। पति आकाश बार-बार दहेज में थार लाकर देने की मांग करता था। प्रियंका ने इस बारे में कई बार हमें बताया था। हम कई बार उसके ससुराल वालों को समझाने गए थे।

उन्होंने बताया कि इन दिनों आकाश और प्रियंका भरतपुर शहर में सेवर थाना स्थित गणेश कॉलोनी में रह रहे थे। गणेश कॉलोनी के मकान पर आकाश ने प्रियंका की हत्या की और शव को पीदावली ले गया। वहां उसके परिवार के लोग प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे।

जानकारी के मुताबित, प्रियंका और आकाश के एक बेटा युवराज (7) और बेटी काव्या (5) है। वही आकाश बीजेपी युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष (2021-22) के पद पर भी रह चुका है। साथ ही आकाश फाइनेंस का काम करता है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit