फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 18 नवंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
मौसम विभाग ने आज प्रदेशा के 5 जिलो में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है । सर्द हवाओं के चलते ही न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश में नवंबर महीने में ही सर्दी रेकॉर्ड तोड़ रही है। माउंट आबू में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य पर आ गया।
सुबह खुले मैदानों में बर्फ की सफेद चादर बिछी देखी गई। सोलर प्लेटों, वाहनों की छतों, खेतों, पेड़-पौधों आदि पर भी बर्फ की परत जम गई। यहां सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
फतेहपुर में पारा 4.9 डिग्री पहुंचा:-
वहीं दूसरी ओर सोमवार को कुल 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इनमें फतेहपुर में 4.9, सीकर में 5.5, नागौर में 5.6 और लूणकरणसर में 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने मंगलवार को अजमेर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, टोंक जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
न्यूनतम तापमान नवंबर में 0°C:-
बीते 15 सालों बाद न्यूनतम तापमान नवंबर महीने में शून्य पर आया है। पर्यटन स्थल माउंट आबू में आमतौर पर दिसम्बर महीने में ही न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर पहुंचता है। एक दिसंबर 2022 को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया था।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment