जयपुर में मंत्री के बगंले में घुसा लेपर्ड : बंगले से निकलकर स्कूल में घुसा, बच्चों को क्लासरूम में किया बंद, 2 घंटे तक दीवार फांदता रहा लेपर्ड

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 20 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजधानी जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में गुरुवार सुबह लेपर्ड घुस जाने से हड़कंप मच गया। लेपर्ड पहले जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के बंगले में घुस गया इसके बाद लेपर्ड टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया गया। लेपर्ड इलाके के एक से दूसरे घर में दीवार फांदकर मूवमेंट करता रहा।

दो घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे लेन नंबर 6 के उसी घर से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया गया, जहां वह सबसे पहले घुसा था। लेपर्ड को झालाना रिजर्व ले जाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक इलाके के लोग दहशत में रहे।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे मंत्री के बंगले में लेपर्ड घूमते दिखा। सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डीसीएफ विजयपाल सिंह और रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज गन के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया और दो घंटे बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़कर झालाना लेपर्ड रिजर्व ले गई। तब जाकर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

बता दे कि सिविल लाइंस इलाके में राजभवन, सीएम आवास समेत कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit