पीएम मोदी तीन दिवसीय अफ़्रीकी दौरे पर हुए रवाना : जोहान्सबर्ग में 20वें G20 लीडर्स समिट में होंगे शामिल, पीएम ने कहा - यह एक खास समिट होगा

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 21 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह साउथ अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जोहान्सबर्ग में होने वाले 20वें G20 लीडर्स समिट में शामिल होंगे । यह ग्लोबल साउथ में होने वाला लगातार चौथा G20 समिट होगा।

साउथ अफ्रीका के अपने दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने ने कहा है, "यह एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला G20 समिट होगा। 2023 में G20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान, अफ्रीकन यूनियन G20 का मेंबर बन गया था।"

उन्होंने कहा है, "यह समिट दुनिया के खास मुद्दों पर बात करने का एक मौका होगा। इस साल के G20 की थीम ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ रही है, जिसके ज़रिए साउथ अफ्रीका ने नई दिल्ली, भारत और रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील में हुए पिछले समिट के नतीजों को आगे बढ़ाया है। मैं समिट में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य’ के हमारे विज़न के हिसाब से भारत का नज़रिया पेश करूंगा।"

Image

यह मोदी की दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा है। इससे पहले 2016 में द्विपक्षीय यात्रा और उसके बाद 2018 और 2023 में दो ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों के लिए मोदी गए थे।

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने G20 समिट का बायकॉट किया है। अमेरिका से कोई भी अधिकारी इसमें भाग नहीं ले रहा है।

भारतीय समुदाय से भी करेंगे बातचीत:-

साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान पीएम मोदी वहाँ रह रहे भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीका में रह रहा भारतीय समुदाय विदेश में रह रहे सबसे बड़े भारतीय समुदायों में से एक है और वह उनसे बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit