अगले 2 दिन कोल्ड-वेव का अलर्ट : सीकर, चूरू, झुंझुनूं में कड़ाके की सर्दी, शेखावाटी में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 04 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

बर्फीली हवाओं के कारण शेखावाटी क्षेत्र में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सीकर के फतेहपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जो प्रदेश में इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

सर्दी के कारण शेखावाटी में अनेक जगहों पर पत्तो पर औस की बुँदे देखने को मिली  । यह सब लगातार तापमान में गिरावट के कारण हो रहा है। वही, मौसम विभाग ने आज और कल सीकर, चूरू और झुंझुनूं में शीतलहर की भी चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर व आसपास के इलाकों में दिख रहा है। यहां के कई जिलों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है।

तापमान में गिरावट :-

विभाग के अनुसार, मंगलवार को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री थी। वहीं, बीकानेर के लूणकरणसर में भी तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गुरुवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री के करीब रहा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit