वीडियो न्यूज़ : सीकर के श्रीमाधोपुर में बड़ा हादसा : श्रीमाधोपुर में स्वागत द्वार का गिरा लेंटर, हादसे में 5 मजदूर घायल, तीन गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 06 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

श्रीमाधोपुर शहर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार नगरपालिका की ओर से शहर के ब्रह्मचारी मोड़ पर स्वागत द्वार पर लेंटर बीम भरने का काम चल रहा था। इस दौरान निर्माणाधीन लेंटर टूटकर गिर गया। जिससे मलबे में 8 मजदूर दब गए। जिसमें से 5 को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीन को हायर सेंटर रेफर किया है।

श्रीमाधोपुर थाना एएसआई श्रीराम ने बताया-घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है। वही स्वागत द्वार के पास ही दुकान चलाने वाले सुमित ने बताया- ब्रह्मचारी मोड़ के पास नगरपालिका की ओर से 50 लाख रुपए की लागत से स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। सुबह से यहां लेंटर बीम डालने का काम चल रहा था। इस दौरान दोपहर 12  बजे तेज धमाके की आवाज आई। स्वागत द्वार का लेंटर नीचे आ गिरा। जिससे नीचे काम कर रहे 8 मजदूर दब गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरू किया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। मगर काफी देर तक एंबुलेंस के नहीं आने पर ठेकेदार की गाड़ी से लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

लोगों में आक्रोश :-

एम्बुलेंस को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक नही आने पर नाराजगी जताई । लोगों का कहना है कि एम्बुलेंस का समय पर नही आना कोई सामान्य बात नही बल्कि बड़ी लापरवाही है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit