शेखावाटी में कल से शीतलहर का अलर्ट : सीकर सहित शेखावाटी में 2 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, प्रदेश में तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं होगा

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 09 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर समेत शेखावाटी में दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान लगातार 3 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम खुलने के साथ तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। आज सुबह ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। अब 10 दिसंबर से कोल्ड वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। सीकर जिले के लिए 10 दिसंबर से शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां पर तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह और रात के समय लोगों को तेज सर्दी लगेगी।

सीकर में आज न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को सीकर में ज्यादातर समय आसमान साफ रहा और आज सुबह से इस कारण सर्दी बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, "शेखावटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हो रहे हैं...राजस्थान के अधिकांश भागों में सामान्य तापमान स्थिति है...अभी सामान्य तापमान परिस्थितियां बनी हुई हैं। शेखावटी क्षेत्र में अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट हो सकती हैअगले एक हफ्ते के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं होगा।"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit