वीडियो न्यूज़ : युवा कांग्रेस के 'संकल्प अभियान हर घर तक' की शुरुआत : नीमकाथाना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ, हर घर तक जाएंगे , 28 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 09 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में मंगलवार को युवा कांग्रेस ने 'संकल्प अभियान हर घर तक' की शुरुआत की है। अभियान के पोस्टर का विमोचन सीकर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने किया।

सीकर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि युवा कांग्रेस अब जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा के खिलाफ संघर्ष करेगी और लोगों को मदद पहुंचाने का संकल्प लेगी। नीमकाथाना में यह अभियान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा के नेतृत्व में चलाया जायेगा

Image

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवा कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी मदद करेगी और जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने मुख्य रूप से वोट चोरी, बेरोजगारी, किसानों की संपूर्ण कर्जा माफी, स्मार्ट मीटर, महंगाई और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लड़ाई लड़ने की बात कही।

28 को विरोध प्रदर्शन :-

लोकेश मीणा ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर को नीमकाथाना जिला बहाली की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 28 दिसंबर को 'काला दिवस' के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि इसी तारीख को भाजपा सरकार ने नीमकाथाना से जिले का दर्जा वापस ले लिया था।

Image

हर बूथ और घर तक जाएंगे कार्यकर्ता:-

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा ने अभियान की सफलता का संकल्प लेते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने नीमकाथाना में खनन माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर सीकर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बलबीर खैरवा, दीपेन्द्र दीवाच, श्रीराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit