फतेहपुर में स्लीपर बस-ट्रक में भीषण भिड़ंत : हादसे में तीन की मौत, दर्जनों घायल, 7 की हालत गंभीर, जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 10 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में स्लीपर बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई । इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वही 28 यात्री घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर है। हादसा फतेहपुर के पास जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर देर रात हुआ।

जानकारी के अनुसार स्लीपर बस बीकानेर की ओर से जयपुर जा रही थी। वहीं ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। कई यात्री सीटों में ही फंस गए।

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री वलसाड (गुजरात) के रहने वाले हैं। ये सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और खाटूश्यामजी जा रहे थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन रुक गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। 13 घायल फतेहपुर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की कई टीमें इलाज में जुटी हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit