फोटो : फाइल फोटो
अहमदनगर, 12 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस बार उनका आंदोलन महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ होगा। इस बार वह लोकायुक्त कानून लागू कराने को लेकर आंदोलन करेंगे। अन्ना हजारे ने घोषणा करते हुए कहा कि वह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से अहमदनगर के रालेगणसिद्धी में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकायुक्त एक ऐसा कानून है जिसके दायरे में मुख्यमंत्री, बाकी सभी मंत्री और लगभग सभी सीनियर लोग आएंगे, जो भ्रष्टाचार को रोकने में बहुत असरदार होगा, लेकिन मेरी यह मांग बहुत लंबे समय से लंबित है। इसलिए अगर महाराष्ट्र विधानसभा और महाराष्ट्र सरकार यह कानून पास नहीं कर रही है, तो मैंने इसके लिए फिर से आमरण अनशन करने का फैसला किया है, और मैं इसे 30 जनवरी 2026 से शुरू करूंगा।
दरअसल उस दौरान देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने कमेटी बनाकर कानून का ड्राफ्ट भी तैयार किया था। दोनों सदनों में कानून पास होने के बाद फाइल राष्ट्रपति के पास भेजी गई थी। लेकिन इसके बावजूद आज तक यह कानून लागू नहीं हुआ. इसे लेकर ही अन्ना हजारे ने नाराजगी जताई।
पत्रकारों से बात करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने 7 बार फडणवीस को चिट्ठी लिखकर इस मुद्दे पर जवाब मांगा। लेकिन उनके तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। अगर कानून जनता के हित का है तो सरकार को इसे लागू करने में देरी क्यों हो रही है।सरकार जनता की भलाई के लिए होती है, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं. लोकायुक्त कानून को लेकर वह 30 जनवरी से आमरण अनशन करेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment