नितिन नबीन बने भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष : भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर, नितिन नबीन बिहार सरकार में है मंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी जानकारी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 14 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

भाजपा संसदीय बोर्ड ने भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नियुक्त किया है । फ़िलहाल नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री है रविवार को भाजपा के संसदीय बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मिडिया प्लेटफोर्म X पर लिखा- नितिन नबीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में अपनी प्रभावशाली सेवाएं दे चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

सबसे युवा अध्यक्ष होंगे :-

फिलहान नितिन नवीन को पार्टी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। वर्तमान में उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे। वही भाजपा की परम्परा भी रही है कि कार्यकारी अध्यक्ष को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जाता है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit