देर रात भूकंप से दहशत में आए लोग : पलसाना - खाटूश्यामजी सहित कई जगहों पर महसूस हुए भूकंप के झटके, दौड़कर लोग घरों से बाहर आए

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 15 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीकर शहर सहित जिले के कई इलाकों में रात करीब 12 बजकर 4 मिनट पर अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए। पलसाना और जीणमाता क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस कि गए। डर की वजह से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के मुताबित, भूकंप के झटके करीब 5 से 7 सेकंड तक महसूस किए गए। खाटूश्यामजी इलाके में भी लोगों ने हल्का कंपन महसूस होने की जानकारी दी। रात का समय होने के कारण अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, लेकिन झटकों के चलते उनकी नींद खुल गई।

कुछ लोगों ने बताया कि घरों में रखी वस्तुएं और पंखा हिलने लगा और दरवाजों से भी हल्की आवाज आई। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग सहम गए और दौड़कर बाहर आए

नुकसान की सूचना नहीं :-

गहरी नींद में सोये लोग भूकंप के झटकों के बाद घरों से निकलकर बाहर आ गए। भूकंप के झटके हल्के होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit