फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 15 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राज्य की भाजपा सरकार के दो साल पूर्ण होने उपलक्ष्य में नीमकाथाना कपिल जिला अस्पताल एवं जीवनरेखा हॉस्पिटल मे आरोग्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर रहे।
बाजोर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्पताल के डॉक्टर्स से अपील करते हुए कहा कि आमजन की सेवा का संकल्प लेकर अस्पताल मे आने वाले मरीजो की सेवा करे। अस्पताल में आने वाले मरीजों से प्यार प्रेम से बात करे, क्योंकि आधी बीमारी तो ऐसे ही चली जाती है।
कपिल अस्पताल के पीएमओ डॉ कमल सिंह शेखावत ने बताया कि आरोग्य शिविर का आयोजन कपिल अस्पताल मे किया गया । इस दौरान टीबी के मरीजो के लिए एक एआई पोर्टेबल एक्सरे मशीन का भी शुभारंभ किया। यह एक्सरे मशीन सिलिकोसिस से पिडित रोगियो के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
पीएमओ डॉ शेखावत ने बताया कि शिविर में ओपीडी सेवाएं, रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, टीबी, अन्धता कार्यरत स्टाफ द्वारा आरोग्य शिविर में सेवाएं दी गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment