फोटो : फाइल फोटो
करौली , 15 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के हिंडौन सिटी में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ 'कमीशन खोर गद्दी छोड़' का नारा लिखा हुआ होर्डिंग लगाया गया है । ये होर्डिंग रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगे है । जिस पर निवेदक के रूप में 'समस्त आम जनता, विधानसभा क्षेत्र- हिंडौन' लिखा है।
हालंकि किसी के द्वारा करीब सुबह 11 बजे होर्डिंग से ये पोस्टर हटा लिया गया। ये पोस्टर किसने लगाया और किसने हटाया, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रविवार रात को ये होर्डिंग लगाया गया है।
कार्यवाहक आयुक्त और एसडीएम हेमराज गुर्जर ने बताया कि विधायक से संबंधित बैनर लगाने का मामला मेरे संज्ञान में नही आया है। इसे किसके द्वारा लगाया गया और किसने हटाया इसकी अभी जानकारी नही है। शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment