फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 15 दिसंबर 2025
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र के झिराना गाँव के ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत आपूर्ति एवं फीडर बदलवाने की मांग को लेकर नीमकाथाना शहर विद्युत विभाग कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने मांगे नही माने जाने पर पोल उखाड़ने तक की चेतावनी दे डाली।
रोहीताश्व खोरा ने बताया कि झिराना सहित आसपास के गाँव ढाणियों के ग्रामीणों का पहले फीडर नीमकाथाना ही था लेकिन 5 - 7 दिन पहले अचानक बिना अनुमति के फीडर बदलकर गणेश्वर कर दिया । जिसके बाद से बिजली भी नही आ रही है ।
ग्रामीण शशिकांत ने बताया कि अचानक बिना अनुमति के फीडर बदलकर गणेश्वर करने के बाद से बिजली भी नही आ रही है । इससे पेयजल किल्लत के साथ ही बच्चों की पढाई में परेशानी आ रही है । बिजली नही आने से मवेशियों के लिए भी पानी की किल्लत आ रही है ।
एक किसान ने कहा कि पीपों में आट्टा भी ख़त्म हो गया है । उन्होंने कहा कि ना ही पिने के लिए पानी है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 24 घंटे में मुश्किल से 2 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही झिराना को गणेश्वर फीडर से हटाकर नीमकाथाना फीडर में वापस नहीं जोड़ा गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment