वीडियो न्यूज़ : आज सीएम भजनलाल शर्मा का जन्मदिन : मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गौ पूजन का आयोजन

फोटो  : फाइल फोटो 

भरतपुर, 15 दिसंबर 2025
रिपोर्ट  : हेमसिंह खुशवाह 

आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिवस है । इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक आयोजन हो रहे है । भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान सहित गौ माता के लिए गौचरी की जा रही है ।

इसी कड़ी में रुदावल कस्बे के हनुमान मंदिर के पास स्थित हनुमान गौशाला पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गौ पूजन का आयोजन श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से गौ माता का पूजन कर प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की।  कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौ माताओं को हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौ संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर हनुमान गौशाला अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, संरक्षक मुरारी मित्तल ,पूर्व प्रदेश मंत्री भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार राकेश गिरी, विकास अधिकारी काजल शर्मा ,डॉक्टर बनवारी गोयल , मंडल अध्यक्ष वीरेंद, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी  मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit